World art day 2023: कला हमेशा से ही अभिव्यक्ति और भावनाओं को तलाशने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता रहा है। ऐसे में आर्ट को बढ़ावा देने के लिए हर साल दुनियाभर में 15 अप्रैल को वर्ल्ड आर्ट डे (World Art Day) मनाया जाता है। वर्ल्ड आर्ट डे के खास मौके पर कला में रुचि रखने वाले लोग अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। पहली बार विश्व कला दिवस यानी वर्ल्ड आर्ट डे 15 अप्रैल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को आधिकारिक उत्सव के तौर पर लॉस एंजिल्स में 2015 में मनाया गया था। इसके बाद विश्व कला दिवस यूनेस्को द्वारा समर्पित एक दिन है जिसे 2019 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र में घोषित किया गया।
वर्ल्ड आर्ट डे
