Hardship Camps: मेहनत करने बच्चों को हार्डशिप कैंप क्यों भेज रहे पेरेंट्स, तेजी से बढ़ रहा चलन

बच्चे इन कैम्प्स में वही काम करते हैं जो गांवों में कई लोग रोजी-रोटी के लिए करते हैं, लेकिन इन बच्चों को वही अनुभव लेने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

Hardship Camps: बच्चों को मेहनत की कीमत समझाना और उन्हें जिंदगी की मुश्किलों से रूबरू कराना हर माता-पिता की चिंता होती है। इसी कारण कुछ माता-पिता ने एक ऐसा तरीका चुना है, जो इन दिनों चर्चा में है। वे अपने बच्चों को छुट्टियों में ऐसे कैंप भेज रहे हैं, जहां उन्हें खेतों में काम करना पड़ता है। इन कैंपों को ‘हार्डशिप कैम्प्स' कहा जा रहा है और ये सब हो रहा है चीन में।

hARDSHIP cAMPS

जीवन के संघर्ष को समझाने हार्डशिप कैंप क्यों भेज रहे हैं पेरेंट्स? (Photo: iStock)

इन कैंपों में बच्चे गांव के माहौल में रहते हैं और किसानों की तरह काम करने की कोशिश करते हैं। उन्हें आलू खोदने और बेचने, पेड़ों की छाल निकालने, लकड़ी काटने और सूअरों को चारा देने जैसे काम दिए जाते हैं। कई बार काम इतना थकाने वाला होता है कि बच्चे रोने लगते हैं। इसके बावजूद इन कैंपों की लोकप्रियता बढ़ रही है।

End of Feed