क्या आपको भी लंच के बाद आती है तेज नींद और आलस, ये नॉर्मल है या खतरे की घंटी

Why Feel Sleepy After Lunch In Hindi: अगर आपको रोज लंच के बाद नींद, आलस और थकान महसूस होती है तो इसे नजरअंदाज न करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, भारी खाना या खराब लाइफस्टाइल की वजह से हो सकता है। जानें खाने के बाद नींद क्यों आती है, कब यह सामान्य है और किन लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे।

Why Feel Sleepy After Lunch In Hindi: कई लोगों की यह कॉमन शिकायत होती है कि जैसे ही लंच खत्म होता है, आंखें भारी होने लगती हैं और काम करने का मन नहीं करता। ऑफिस हो या घर, अचानक सुस्ती और नींद आने लगती है। ज्यादातर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना बहुत ज्यादा थकान या नींद आना शरीर का संकेत भी हो सकता है। दरअसल, खाना खाने के बाद शरीर का फोकस पाचन पर ज्यादा हो जाता है, जिससे थोड़ी देर सुस्ती महसूस होना सामान्य है। लेकिन अगर यह समस्या रोज और ज्यादा महसूस हो रही है, तो इसके पीछे ब्लड शुगर का असंतुलन, गलत खानपान या खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार हो सकती है। इसलिए इस संकेत को समझना जरूरी है।

लंच के बाद नींद आने की क्या है वजह

लंच के बाद नींद आने की क्या है वजह

खाना खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है

जब हम लंच करते हैं तो शरीर उस खाने को पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करता है। इस दौरान ब्लड फ्लो पेट और आंतों की तरफ बढ़ जाता है, जिससे थोड़ी देर के लिए शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है। इसी वजह से कई लोगों को खाना खाने के बाद हल्की सुस्ती या नींद महसूस होती है। अगर यह कभी-कभी हो तो चिंता की बात नहीं है।

End of Feed