जीतना ही नहीं टिकना भी जरूरी, जानें क्यों शेर बनने से बेहतर है कॉकरोच बनना

Cockroach vs Lion Life Lessons: इतिहास गवाह है कि हर लड़ाई ताकत से नहीं जीती जाती। हम मैदान में टिके रहकर भी सामने वाले को पस्त कर सकते हैं।

Cockroach vs Lion Life Lessons: हम सबको बचपन से एक ही बात सिखाई जाती है- शेर बनो। शेर यानी ताकत, साहस, नेतृत्व और जीत का प्रतीक। अब सोचिए कि अगर कोई कहे कि शेर नहीं कॉकरोच बनो तो क्या होगा। शायद आपको ये बात अजीब लगे, लेकिन जिंदगी में कई बार शेर बनने से ज्यादा फायदेमंद कॉकरोच बनना होता है।

Cockroach vs lion life lessons

जानिए क्यों इंसान के लिए शेर से ज्यादा जरूरी है कॉकरोच बनना

दरअसल, यह तुलना ताकत की नहीं, जीवन जीने की कला की है। शेर हमें जीतना सिखाता है, लेकिन कॉकरोच हमें बचे रहना सिखाता है। इतिहास गवाह है कि कई बार जीतने से ज्यादा टिके रहना जरूरी है। टिकता वही है जो खुद को किसी भी परिस्थिति में ढाल ले। कॉकरोचों को इसमें महारथ हासिल है।

End of Feed