Phone Sticking Trend: मेट्रो पर मोबाइल चिपकाकर क्यों भाग रहे हैं लोग, समझिए इस नए वायरल ट्रेंड की पूरी कहानी

What is phone-sticking viral trend on metro: मेट्रो की खिड़की पर मोबाइल चिपकाकर उसके पीछे क्यों भाग रहे हैं लोग। जानिए क्या है फोन स्टिकिंग वायरल ट्रेंड, कैसे बनती है ऐसी रील और DMRC ने इसे लेकर क्यों दी चेतावनी।

What is phone-sticking viral trend on metro: जरा सोचिए कि आप मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं। मेट्रो आती है और तभी बराबर में खड़ा एक लड़ता अचानक अपना महंगा मोबाइल निकालकर उसे मेट्रो की खिड़की पर चिपका देता है। फिर फोन के सामने डांस शुरू कर देता है। अचानक मेट्रो चल पड़ती है और वह मोबाइल के पीछे दौड़ने लगता है।

Phone Sticking viral Trend

मेट्रो पर मोबाइल चिपकाकर भागते लोग... क्या होगा अब फोन का- जानें सच

अब आप उसकी मदद करेंगे या मेट्रो में चढ़ेंगे! लेकिन कुछ भी करने से पहले जान लें कि ये सोशल मीडिया पर रील बनाने का नया ट्रेंड है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे वीडियो खूब दिखाई दे रहे हैं। इसे फोन स्टिकिंग ट्रेंड (Phone Sticking Trend) या फोन ऑन मेट्रो विंडो ट्रेंड (Metro Window Phone Trend) कहा जा रहा है। विदेश से शुरू हुआ यह रील फॉर्मेट अब दिल्ली मेट्रो तक पहुंच गया है। ऐसे वीडियोज में मेट्रो छूटने का दुख कम और उसके साथ मोबाइल चले जाने की चिंता ज्यादा दिखाई जाती है।

End of Feed