फिल्म देखकर बचा सकते हैं रिश्ता, जानिए क्या है ये Film Therapy, कैसे कपल्स को करीब लाता है मूवी देखना

What is Film Therapy: रिलेशनशिप में सीधे अपनी समस्या पर बात करने से अकसर तनाव बढ़ जाता है, लेकिन फिल्मी किरदारों के माध्यम से बात करना आसान और कम दबाव वाला होता है। इससे गलतफहमियां दूर होती हैं और एक-दूसरे के नजरिए को समझना आसान हो जाता है।

Film therapy: कपल्स के रिश्तों में बढ़ती दूरियां, गलतफहमियां और डेली लाइफ की छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़े आजकल आम समस्या बन चुके हैं। ये सब किसी भी प्यार भरे रिश्ते के सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। लेकिन एक सरल और मजेदार तरीका है जो इन समस्याओं को दूर कर सकता है। वह तरीका है फिल्म थेरेपी लेना। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही फिल्म चुनकर साथ देखने और उसके बाद खुलकर चर्चा करने से रिश्ते में प्यार, समझ और निकटता वापस लाई जा सकती है। आइए समझते हैं कि क्या है ये फिल्म थेरेपी और कैसे करती है ये काम:

Film Therapy

क्या होती है फिल्म थेरेपी (Photo: iStock)

क्या है फिल्म थेरेपी?

फिल्म थेरेपी का मतलब है ऐसी फिल्मों को देखना, जिनसे आप अपने रिश्ते और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकें। इसमें सिर्फ फिल्म देखना ही नहीं, बल्कि उसके बाद उस पर चर्चा करना भी बेहद जरूरी होता है। रिसर्च बताती है कि फिल्म देखने के बाद बातचीत करने से लोगों को नई समझ और नजरिया मिलता है।

End of Feed