Watermelon for skin care:पिंपल और झुर्रियों की समस्या को गायब करे तरबूज, नेचुरल निखार के लिए जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 27, 2023, 05:18 PM IST

तरबूज स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है।

Water melon for skin care: गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। लेकिन क्या आपको मालूम है तरबूज स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। हालांकि कई लोगों को ये मालूम नहीं होता है तरबूज का स्किन पर कैसे इस्तेमाल करें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी स्किन पर कैसे तरबूज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्किन की देखभाल के लिए ऐसे करें तरबूज का इस्तेमाल ( Source:istock)

तरबूज कैसे करें फेस पर अप्लाई

चेहरे पर निखार लाने के लिए तरबूज के बीज को पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें और फिर इसे एक्सफोलिएटर के रूप में इसका इस्तेमाल करें। इससे डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा और चेहरे पर निखार आएगा।

वहीं अमीनो एसिड सिट्रूललिन से भरपूर तरबूज ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है जिससे चेहरे पर निखार आता है।

End of Feed