Thekua Recipe (ठेकुआ रेसिपी): छठ पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी मानी जाती है। जिनके घर छठ पूजा नहीं होती है, वो भी ठेकुआ के स्वाद के दीवाने होते हैं। ठेकुआ, छठ महापर्व का प्रसाद होता है। अगर आप पहली बार छठ व्रत कर रही हैं और आपको प्रसाद में ठेकुआ बनाना है तो आप यहां से ठेकुआ बनाना सीख सकते हैं। यहां ठेकुआ की पूरी रेसिपी मौजूद है।
ठेकुआ रेसिपी (pic credit: canva)
ठेकुआ सामग्री-
- सूजी- आधा कप
- गुड़- आधा कप
- गेहूं का आटा- 2 कप
- सौंफ- एक छोटी चम्मच
- बादाम- एक बड़ा चम्मच (कटे हुए)
- किशमिश- एक बड़ी चम्मच (कटी हुई)
- सूखा कद्दूकस नारियल- दो बड़ी चम्मच
- हरी इलाइची- चार पिसी हुई
- देसी घी- 1/4 कप
- घी या तेल
ठेकुआ बनाने की विधि-
ठेकुआ बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुड़ को बारीक तोड़कर ¼ कप पानी डालकर घुलने तक पकाना है। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, जब गुड़ घुल जाए तो गैस बंद कर दें और गुड़ वाले पानी को छान लें। अब आपको गुड़ के घोल में आधा कप सूजी डालकर मिला लेना है। इसके बाद आपको आटा तैयार करना है जिसके लिए एक परात में आटा, सौंफ, बादाम, किशमिश, नारियल, इलायची और घी डाल लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर के इसमें गुड़-सूजी का घोल डाल दें और ठेकुआ के लिए सख्त आटा गूंथ लें। आप चाहें तो जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध या पानी भी मिला सकती हैं। आटा गूंथने के बाद 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। तय समय बाद आटे से लोई लेकर मसलते हुए गोल करके हथेली से दबा लें। अब फॉक यानि कांटे की मदद से आप कोई भी डिजाइन बना लें चाहें तो सांचे की मदद से भी ठेकुआ बना सकती हैं। खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए मिश्रण परफेक्ट बनने के साथ फ्राई भी ठीक से करना होगा। ठेकुआ बनाने के बाद फ्राई करने के लिए एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें और फ्लेम को मीडियम रखें। अब इसमें ठेकुआ डालकर एक साइड से एक से दो मिनट सिकने बाद पलट दें। इन्हें मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। इस प्रोसेस से भी ठेकुआ को फ्राई कर लीजिए। आप इन्हें छठ पूजा में इस्तेमाल करने के साथ डब्बे में बंद करके 15 दिन तक स्टोर करके खा भी सकते हैं।
