Teacher's Day Cake Recipe: आज है शिक्षक दिवस, अपने हाथों से बनाएं टीचर के लिए केक, यहां देखें टीचर्स डे स्पेशल 3 तरह के Homemade Cake की रेसिपी

Teacher's Day Cake Recipe: देशभर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस खास पर बच्चे अपने फेवरेट टीचर के लिए केक और गिफ्ट्स लेकर आते हैं। अगर आप भी अपने टीचर को दिल से थैंक्यू कहना चाहते हैं तो मार्केट में मिलने वाले केक से बेहतर होगा कि आप अपने हाथों से उनके लिए केक बनाएं। यहां पर हम 3 तरह के टीचर्स डे स्पेशल केक की रेसिपी लेकर आए हैं।

Teacher's Day Cake Recipe In Hindi: हर स्टूडेंट के कुछ फेवरेट टीचर्स होते हैं, जिन्हें थैंक्यू बोलने के लिए बच्चे सालभर शिक्षक दिवस का इंतजार करते हैं। 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। ये दिन स्टूडेंट और शिक्षक दोनों के लिए ही खास होता है। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक, हम जिसे भी अपना गुरू मानते हैं उसके लिए इस दिन को खास बनाने की कोशिश करते हैं। कभी केक कटवाकर तो कभी गिफ्ट देकर, बच्चे अपने गुरू का शुक्रियाअदा करते हैं। अगर आप भी अपने गुरू के लिए कुछ सबसे अलग और खास करना चाहते हैं तो आपको मार्केट में मिलने वाले केक से नहीं बल्कि अपने हाथों से बने केक से टीचर्स डे मनाना चाहिए। आपकी मेहनत देख आपके शिक्षक भी खुश हो जाएंगे। अगर आपको केक बनाना नहीं आता है तो हम यहां खास आपके लिए शिक्षक दिवस स्पेशल 3 तरह के केक की रेसिपी लेकर आए हैं। यहां देखिए केक रेसिपीज -

Happy Teacher's Day 2024 Easy Cake Recipe In Hindi

Teacher's Day 2024 Cake Recipe, Easy Chocolate Cake Recipe, Teacher's Day Cake Design Photos-

1) चॉकलेट केक

सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट करें। फिर बेकिंग टिन को तेल लगाकर चिकना करें। अब एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर मिलाएं। अब एक अलग बाउल में तेल, गर्म पानी मिलाएं। मिश्रण को हल्का ठंडा होने पर इसमें अंडा डालें। अब एक बड़े बाउल में दोनों मिश्रण को मिलाकर बेकिंग टिन में भरें। इसे 35-40 मिनट तक 180 ओवन में बेक करें। इसमें टूथपिक लगाकर चेक करें अगर यह ठीक से नहीं पका तो थोड़ी देर और बेक करें। तैयार केक को ठंडा करके चॉकलेट के टुकड़ों और चॉकलेट सॉस से गार्निश करके सर्व करें।

End of Feed