Janmashtami Bhog Recipe: श्रीकृष्ण के भक्तों का महापर्व आने वाला है। जी हां, जन्माष्टमी के दिन जो नजदीक हैं। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 26 अगस्त को है। इस खास दिन के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भगवान का झूला सज रहा है तो घर-आंगन को भी चमकाया जा रहा है। श्रीकृष्ण का खास श्रृंगार भी किए जाने की तैयारी है। अब घर में लल्ला जन्मेंगे तो खास पकवानों का भोग भी तो लगेगा। ऐसे में आज हम आपके लिए श्रीकृष्ण के 3 पसंदीदा पकवान लेकर आए हैं, जिनका भोग लगाकर आप अपने बाल गोपाल को खुश कर सकती हैं।
1) माखन मिश्री
यह भोग तो भगवान को अतिप्रिय भोगों में श्रेष्ठ है, जो बचपन मां यशोदा उन्हें दिया करती थी। मान्यता है कि गाय की दूध से बने शुद्ध मक्खन या माखन में मिश्री मिलकर भोग लगाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होकर मनचाहा फल देते हैं। बता दें, भगवान श्रीकृष्ण बचपन में मैया यशोदा सहित गोपियों के घरों से माखन चुरा कर खा जाते थे, इसलिए उनका एक नाम माखनचोर भी है।
2) पंजीरी
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और कथा एक शुभ अवसर पंजीरी का भोग सबसे खास माना गया है। इसमें भी धनिये के पंजीरी का विशिष्ट महत्व है। कहते हैं कि जन्माष्टमी का त्योहार की पूजा बिना पंजीरी के भोग अधूरा माना जाता है। मान्यता है कि इसके भोग से भगवान श्रीकृष्ण शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
3) श्रीखंड
दही से बनने वाला श्रीखंड हमारे कान्हा को बेहद पसंद है। गुजरात में द्वारिका सहित पूरे गिर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण को यह मीठी और स्वादिष्ट भोग सदियों से लगाई जाती आ रही है।
