Shloka Mehta Wedding Look (श्लोका मेहता लहंगा ज्वेलरी डिजाइन): अनंत अंबानी की शादी का जश्न जोरो पर है, जल्द ही अपनी दुल्हनिया को विदा कर ले जाने वाले अनंत बारात लेकर राधिका के द्वार पर पहुंच चुके हैं। अनंत राधिका उनकी मां-बहन तो भाभी श्लोका भी नाचती गाती बारात में नजर आईं। देवर की बारात में भाभी श्लोका का लुक तो एकदम ही गजब का था, आकाश की पत्नी ने छोटे नटखट देवर की बारात में लाल रंग का लहंगा पहना था। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में श्लोका महारानी से कम नहीं लग रही है, यहां देखें अंबानी बहू श्लोका का वायरल लहंगा लुक, श्लोका अंबानी की ज्वेलरी, लेटेस्ट डिजाइन ब्लाउज।
Shloka mehta red lehenga for anant wedding, latest blouse jewellery
अंबानी बहू का लहंगा हुआ वायरल
अनंत अंबानी की बारात के लिए राधिका ने हैवी वर्क का लाल लहंगा पहना था। बड़ी बहू का ये घेरदार लहंगा और मैचिंग गोल गले का ब्लाउज सास और ननद के पेस्टल सिल्क लहंगों से पूरा अलग ही था।
श्लोका ने खास लहंगे के साथ गोल्डन रंग का कंट्रास्ट दुपट्टा स्टाइल किया था। प्लीट्स स्टाइल में वन साइड दुपट्टा ड्रेप के साथ उनकी कंट्रास्ट की ज्वेलरी का लुक भी कुछ अलग ही था। हालांकि श्लोका लहंगे के साथ दूसरे स्टाइल का दुपट्टा भी कैरी करती तो लुक गजब का लगता है। लहंगे के साथ श्लोका ने गोल गले का ब्लाउज पहना था, जिसकी लटकन वाली स्लीव्स काफी प्यारा लुक दे रही थी।
ऐसा था लहंगा.. गहने भी लगे एकदम अलग
श्लोका का ये लहंगा काफी ट्रेडिशनल वाइब्स दे रहा था। लाल लहंगे के साथ अंबानी बहू ने एकदम ही कंट्रास्ट का कुंदन, पर्ल और एलिगेंट एमरल्ड से लदा चोकर सेट पहना था। झूमके और मांग टीके में भी श्लोका का लुक काफी देसी और हसीन लग रहा था। हालांकि श्लोका ने बारात में डांस के लिए अपना आउटफिट चेंज कर लिया था, श्लोका ने बाद में पेस्टल गोल्डन शेड का क्लासी लहंगा फ्लॉन्ट किया था।
