Mehndi Designs For Sawan 2024 (सावन की मेहंदी डिजाइन): सावन की शुरुआत हो गई है। इस महीने में पूजा पाठ का विशेष महत्व है। ये महीना सुहागन महिलाओं के लिए भी खास है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं अपने हाथों में पिया जी के नाम की मेहंदी भी रचाती हैं। तो अगर आपको भी अपने हाथों में मेहंदी रचानी है तो हम आपके लिए मेहंदी के खास मोरपंख और झूला डिजाइन्स लेकर आए हैं।
Latest Easy Mehndi Designs For Sawan 2024, Sawan Ki Mehndi, Mayurpankh Mehndi Designs, Jhula Mehndi Designs Photo-
सावन के महीने में हाथों पर मोर वाले डिजाइन तो क्या खूब लगेंगे। इस तरह के मेहंदी के डिजाइन हाथों को और भी खूबसूरत दिखाते हैं। इन्हें सुहागिन महिलाएं ही नहीं लड़कियां भी बड़ी आसानी से लगा सकती हैं।
हाथों पर अगर मोर सजे हों तो पूरे लुक में निखार आ जाता है। सावन में अगर आप मेहंदी के डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
अगर आप भरे भरे हाथ पसंद हैं तो ऐसे डिजाइन की मेहंदी को आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। यहां एक-दो नहीं मेहंदी के तीन अलग-अलग डिजाइन दिए हुए हैं।
मोरपंखी के अलावा झूला डिजाइन वाली मेेहंदी भी ट्रेंड में है। ऐसे डिजाइन हाथों पर खूब खिलते हैं।
सावन में झूला मेहंदी के ऐसे डिजाइन लगाकर आप अपने पिया जी को दीवाना बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन काफी आसानी से और जल्दी बन जाते हैं।
अगर आपको झूला डिजाइन हाथों के पीछे बनाना है तो ये डिजाइन बेस्ट है। इस डिजाइन में सावन को अच्छे से दिखाया गया है।
