IPS KK Bishnoi Weds IPS Anshika Verma: जोधपुर की राजसी हवाओं में उत्तर प्रदेश कैडर के दो प्रतिभाशाली आईपीएस अधिकारियों ने शादी की है और सात फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक IPS किशन कुमार बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक IPS अंशिका वर्मा की शादी की तस्वीरें देख उनके चाहने वालों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। दोनों ही IPS अधिकारियों की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। IPS अंशिका द्वारा सगाई की कुछ फोटोज शेयर की गई थीं, जिन्हें जनता का काफी प्यार मिला।
अब सोशल मीडिया पर IPS जोड़े की शादी वाली बहुत ही प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए की वीडियो तो काफी ज्यादा सुर्खियों में है। जिसमें कपल के बीच का प्यार, सम्मान तो प्यारी सी नोक झोंक नजर आ रही है। IPS अंशिका ने शादी के लिए क्लासिक लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं दूल्हे राजा IPS केके बिश्नोई ने ऑफ वाइट, आइवरी शेड की शेरवानी पहनी हुई थी।
स्टेज पर हुए रोमांटिक वरमाला
स्टेज की एक वायरल वीडियो में कपल ने बहुत ही प्यार से एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी। पहले तो अपनी पत्नी को छेड़ते हुए आईपीएस बिश्नोई वरमाला पहनने से बच रहे थें। लेकिन बाद में वे अपनी प्यारी पत्नी आईपीएस अंशिका के लिए घुटनों पर बैठ गए थे। वरमाला पहनाने के बाद दोनों ने एक दूसरे को बहुत ही प्यार से गले लगाया था। आईपीएस कपल का ये क्यूट रोमांटिक वरमाला मोमेंट सोशल मीडिया पर बहुत प्यार बटोर रहा है।
शादी के जोड़े में दोनों ही दूल्हा-दुल्हन बेहद मनमोहक लग रहे थे। लाल लहंगे में आईपीएस अंशिका तो किसी रॉयल महारानी से कम नहीं लग रही थीं। उनका लुक सिंपल और सुंदर था। ट्रेडिशनल सीधा पल्ला दुपट्टा ड्रेप, ओढ़नी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज सब कुछ परफेक्ट लगा। ज्वेलरी से लेकर उनका मेकअप भी काफी अच्छा था। वहीं दूल्हे राजा भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।
सगाई वाली फोटोज
आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की सगाई वाली फोटोज भी काफी ज्यादा वायरल रही हैं। नारंगी रंग के लहंगे और कंट्रास्ट बैंगनी रंग के स्क्वेयर नेक ब्लाउज में सगाई ब्राइड बनीं आईपीएस की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं था।
इससे पहले भी कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। बेशक ही शादी के जोड़े में रोमांटिक न्यूली वेड कपल बहुत ही मनमोहक लग रहा था।
