Sadbhavana Diwas 2023 Date, History: कब मनाया जाएगा सद्भावना दिवस, पूर्व पीएम राजीव गांधी से है संबंध

Sadbhavana Diwas 2023 Date, History: भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का संबंध भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से है। 'सद्भावना दिवस' का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाना है।

Sadbhavana Diwas 2023 Date, History: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस की वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 'सद्भावना दिवस' का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाना है। 1992 में, राजीव गांधी की मृत्यु के एक साल बाद, कांग्रेस ने इस दिवस को सद्भावना दिवस घोषित किया था। राजीव गांधी 40 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी, भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। वो पूर्व पीएम इन्दिरा गांधी और फिरोज गाँधी के पुत्र थे। राजीव के नाना, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे।

Sadbhavana Diwas 2023 Date, History

Sadbhavana Diwas 2023 Date, History

Sadbhavana Diwas Date

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। यही वजह है कि 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। कांग्रेस द्वारा इस दिन देशभर में पौधरोपण समेत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस दिन विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोगों में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भावना को प्रोत्साहित करने के मकसद से अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

End of Feed