Teej Rangoli designs (हरियाली तीज की रंगोली): सुहागिन सिद्ध तीज का त्योहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा, शादीशुदा महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत, कथा करती हैं। तीज पर गौरी शंकर सी जोड़ी के लिए भगवान भोले और माता पार्वती का पूजन होता है, साथ ही साथ तीज पर घर की साज सज्जा करने का भी खास महत्व होता है। घर आंगन की सजावट करने के लिए रंगोली बनाने से बेहतर क्या हो सकता है, यहां देखें तीज स्पेशल रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स।
Rangoli designs for teej day 2023 latest easy and simple rangoli pattern mandala shiv parvati swastik om rangoli
ये भी पढ़ें :तीज की मेहंदी डिजाइन्स
Simple Easy Rangoli designs for Teej 2023
सावन की रंगोली
सावन की हरियाली तीज के लिए ये झूले की डिजाइन वाली रंगोली बहुत ही प्यारी लगेगी। तीज का त्योहार सुहागिनों को समर्पित होता है, ऐसे में ये वाली रंगोली गजब लगेगी।
शिवलिंग की रंगोली
हरियाली तीज में भगवान भोलेनाथ के पूजन का महत्व होता है, इसलिए इस त्योहार पर शिवलिंग वाली ये रंगोली जरुर से बनाएं। ऐसा लगेगा मानो स्वयं शिव जी आपके आंगन में विराजमान हो।
स्वास्तिक रंगोली
स्वास्तिक को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है, तीज त्योहार पर रंगोली की कोई सिंपल डिजाइन बनानी है, तो ऐसा स्वास्तिक बनाया जा सकता है।
हैप्पी तीज रंगोली
तीज की शुभकामना देती ये रंगोली भी कम प्यारी नहीं है, पेड़, पत्ती, फूल, झूले वाली ये हैप्पी तीज की रंगोली जबरदस्त है।
ओम् रंगोली
ओम और गणेश जी वाली ये रंगोली भी कमाल की है, बनाने में आसान और लुक में गजब ये रंगोली इस हरियाली तीज जरूर ट्राई करें।
शिव पार्वती रंगोली
तीज का त्योहार शिव-पार्वती जैसी जोड़ी की कामना पूर्ति के लिए ही मनाया जाता है। ऐसे में तीज का व्रत रख रही सुहागिनें घर के आंगन या मंदिर में भगवान गौरी शंकर के चेहरे की ये रंगोली बना सकती हैं। अर्थनारिश्वर अवतार वाली ये रंगोली तीज के लिए बेस्ट हो सकती है।
