Navratri 2024 Rangoli designs (नवरात्रि 2024 अप्रैल रंगोली डिजाइन इमेज): हिंदू पंचांग के हिसाब से हर साल में चार बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। और अप्रैल में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहते हैं, इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसमें 9 दिनों तक माता रानी के स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। अब ऐसे में आप भी देवी मैया का भव्य स्वागत करना चाहते हैं, तो आंगन में ये रंगोली बनाना तो एकदम बेस्ट है। नवरात्रि पर बनाने के लिए यहां देखें नवरात्रि 2024 रंगोली डिजाइन्स, लेटेस्ट सिंपल रंगोली फोटो डाउनलोड।
Rangoli designs for Navratri 2024 April latest simple rangoli photo
नवरात्रि 2024 अप्रैल लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स , Rangoli designs for Navratri 2024
नवरात्रि पर माता रानी के नाम की रंगोली बनानी है, तो ये दिव्य स्वरूप वाली रंगोली का डिजाइन एकदम जबरदस्त रहेगा। सूरज के तेज जैसी ये रंगोली को आप असली फूल तो दीये से भी सजा सकते हैं। या फिर आप सिर्फ गोलाकार में माता रानी के नैन नक्श भी बना सकते हैं।
नवरात्रि के पावन अवसर पर घर में सुख, शांति बनी रहने की कामना करते हैं, तो ऐसे में माता रानी के पगलिए बनाकर उनका स्वागत करना बनता है। आप बहुत ही खास तरह से ऐसी सिंपल और सुंदर डिजाइन की रंगोली तैयार कर सकते हैं।
बिगिनर हैं और घर के द्वार पर आसान सी कोई रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो ऐसी शुभ नवरात्रि की बैनर लुक जैसी रंगोली का डिजाइन भी बहुत अच्छा लगेगा। माता रानी के त्रिशूल के साथ आप ऐसे फूल पत्ती का डिजाइन झटपट ही बना सकते हैं।
छोटी छोटी डॉट पैटर्न की ये माता रानी की रंगोली अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आप ऐसी रंगोली कंघी, कांटे तो चम्मच की मदद से आसानी से बना सकते हैं। और फूल, बेल के डिजाइन वाली रंगोली को दीप व असली फूलों से सजाएंगे तो लुक और अच्छा हो जाएगा।
माता रानी के आगमन के साथ तो जातकों के जीवन में खुशियां और धन-धान्य भर जाता है, ऐसे में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मैया का स्वागत करती ये पगलियों और गेहूं चावल के कलश वाली रंगोली बहुत बढ़िया लगेगी। जरूर ही आपको अप्रैल नवरात्रि 2024 के मौके पर आंगन तो घर के द्वार पर इन रंगोली डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली रंगोली बनानी ही चाहिए।
