Guru Nanak Jayanti Rangoli Design: गुरु नानक देव जी की जन्म जयंती के अवसर पर बनाएं खास रंगोली, देखें गुरपुरब की रंगोली डिजाइन फोटो

Rangoli designs for Guru Nanak Jayanti 2025 (गुरु नानक जयंती रंगोली डिजाइन): हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के लोगों द्वारा अपने पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जन्म जयंती मनाई जाती है।प्रकाशपर्व के खास अवसर पर बनाने के लिए यहां देखें सिंपल और शानदार रंगोली डिजाइन्स।

Rangoli designs for Guru Nanak Jayanti 2025 (गुरु नानक जयंती रंगोली डिजाइन): हर साल हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जन्म जयंती का त्योहार मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का पहला गुरु माना गया है। इस दिन सिख धर्म के लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। साथ ही गुरुद्वारों में होने वाले भजन, कीर्तनों में भी शामिल होते हैं। गुरु नानक जयंती के इस पावन प्रकाशपर्व पर घर सजाना भी शुभ मानते हैं। तो यहां देखें गुरु नानक जयंती स्पेशल रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स, जिन्हें बिगिनर्स भी बड़ी से बना सकते हैं।

Guru Nanak Jayanti Rangoli Design

Guru Nanak Jayanti 2025 Rangoli Designs

गुरु नानक जयंती के अवसर पर आंगन में बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली रंगोली बनानी है। तो फिर ये वाली रंगोली का डिजाइन बनाना बेस्ट हो सकता है। मल्टीकलर बेल फूल वाली इस रंगोली को आप गुरु पूर्णिमा की लख लख बधाइयों को संदेश के साथ बना सकते हैं।

अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, और गुरुपुरब के अवसर पर रंगोली बनानी है। तो ये वाली सबसे सिंपल और सुंदर स्टाइल की रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। बिगिनर्स के लिए तो ये वाली रंगोली सबसे अच्छी हो सकती है।

End of Feed