Psychology: घर की डोरबेल बंद ही रखते हैं एक्टर इमरान खान, मनोविज्ञान से जानें लोग क्यों करते हैं ऐसा

Psychology: मनोविज्ञान के अनुसार इंसान का दिमाग तब बेहतर काम करता है, जब उसे अपने समय और गतिविधियों पर नियंत्रण महसूस होता है। अचानक बजने वाली डोरबेल इस नियंत्रण को तोड़ देती है।

Psychology: आजकल बहुत से लोग अपने समय और निजी जीवन को पहले से कहीं ज्यादा महत्व देने लगे हैं। यही वजह है कि कई लोग बिना बताए घर आने वाले मेहमानों से बचने के लिए डोरबेल बंद रखना पसंद करते हैं। हाल ही में अभिनेता इमरान खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि उनके घर की डोरबेल हमेशा बंद रहती है। अगर कोई उनसे मिलने आता है, तो उसे पहले मैसेज या फोन करना पड़ता है। सुनने में यह आदत अजीब लग सकती है, लेकिन मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि इसके पीछे कई गहरे कारण हो सकते हैं।

Imran Khan

कुछ लोग अपने घर का डोरबेल बंद क्यों रखते हैं

अचानक होने वाला व्यवधान क्यों करता है परेशान?

मनोविज्ञान के अनुसार इंसान का दिमाग तब बेहतर काम करता है, जब उसे अपने समय और गतिविधियों पर नियंत्रण महसूस होता है। अचानक बजने वाली डोरबेल इस नियंत्रण को तोड़ देती है। चाहे आप किसी जरूरी काम में हों, आराम कर रहे हों या परिवार के साथ समय बिता रहे हों, एक अनपेक्षित व्यवधान मानसिक एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि कुछ लोग ऐसे व्यवधानों से बचने के लिए पहले से ही डोरबेल बंद रखना पसंद करते हैं।

End of Feed