Pitra Paksha 2026: पितृपक्ष के द्वितीय श्राद्ध पर पितरों और पूर्वजों को करें दिल से नमन, स्टेटस पर लगाएं ये श्रद्धांजलि संदेश

Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष की द्वितीया तिथि पर पूर्वजों को श्रद्धा से याद करने और उन्हें नमन करने की परंपरा है। इस खास अवसर पर अपनों की याद में भावुक श्रद्धांजलि संदेश सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाएं और उनका आशीर्वाद याद करें।

Pitra Paksha 2026: हिंदू पंचांग अनुसार आज 28 सितंबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष का द्वितीया श्राद्ध है। इस दिन द्वितीया तिथि पर दिवंगत हुए पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और अन्य पारंपरिक कर्म किए जाते हैं। श्राद्ध का भाव केवल एक धार्मिक कर्म तक सीमित नहीं है। यह उस रिश्ते को याद करने का तरीका भी है, जिसे समय खत्म नहीं कर सकता। दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग की बातें, उनकी सीख और उनके साथ बिताए छोटे-छोटे पल आज भी हमारे जीवन का हिस्सा रहते हैं। ऐसे में द्वितीया श्राद्ध पर उन्हें दिल से याद करते हुए सोशल मीडिया स्टेटस पर एक भावपूर्ण संदेश लगाना भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने का खूबसूरत तरीका हो सकता है। यहां पढ़िए ऐसे ही 10 सरल और दिल को छूने वाले श्रद्धांजलि संदेश हिंदी में।

End of Feed