Phulera Dooj Wishes: राधा-कृष्ण के मिलन का प्रतीक है फुलेरा दूज, इस खास दिन पर अपनों को भेजें ऐसे शानदार शुभकामना संदेश

Phulera Dooj 2024 wishes in hindi: मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन कृष्ण और राधा का मिलन हुआ था। मथुरा और वृंदावन में आज के ही दिन फूलों वाली होली खेली जाती है।

Phulera Dooj 2024 wishes in hindi: फुलेरा दूज आज 12 मार्च को मनाया जा रहा है। इस त्योहार का अपना एक अलग ही महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन राधा और कृष्ण का मिलन हुआ था। आज के दिन राधा और कृष्ण की पूजा की जाती है। फुलेरा दूज पर बृज इलाके में फूलों वाली होली खेली जाती है। यह त्योहार सर्दियों के अंत और गर्मियों की शुरुआत का भी प्रतीक है। फुलेरा दूज पर ऐसा मुहूर्त बनता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। जिनकी कुंडली में प्रेम का अभाव है वो इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा कर उससे पार पा सकते हैं।

Phulera Dooj 2024 Wishes

कहा जाता है कि फुलेरा दूज की पूजा पर रंगीन और साफ कपड़े पहनने चाहिए। अगर अपने जीवन में प्रेम की कमी को दूर करना है तो गुलाबी वस्त्र पहनकर पूजा करने की सलाह दी जाती है।वहीं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए पीले वस्त्र में पूजा करने का जिक्र है। पूजा के बाद सात्विक भोजन करें। लहसुन, प्याज और मांस मदिरा से दूरी बनाकर रखें।

End of Feed