Nita Ambani Inspirational Quotes: एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स की पत्नी और रिलायंस इडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी घर परिवार के साथ बिजनैस संभालने में किसी से कम नहीं हैं। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक के रूप में, उन्होंने एशिया के दूसरे सबसे धनी परिवार की सदस्य होने के साथ साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नीता अंबानी अपने विचारों से अक्सर लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा करने का काम करेंगे।
Nita Ambani Motivational and Inspirational Quotes in hindi
1. ‘सफलता उन्हीं को मिलती है जो इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
2. ‘असफलता, सफलता की सीढ़ी मात्र है।’ असफलता को कभी खुद को परिभाषित न करने दें। बल्कि सफल होने के लिए अपने दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने के लिए हार को उत्साह की तरह इस्तेमाल करें।
3. ‘महिलाओं की शक्ति को कम नहीं आंका जा सकता।’
4. ‘नेतृत्व या लीडरशिप, किसी को अपने अधीन करना नहीं होता, बल्कि यह उन लोगों की देखभाल करने के बारे में हैं, जो आपके लिए काम करते हैं।’
5. ‘जीवन में सफल होना मात्र अपना लक्ष्य हासिल करना नहीं होता, बल्कि उस लक्ष्य को हासिल करने में लगी एक-एक दिन की मेहनत और उसके सकारात्मक प्रभाव की कहानी है।’
6. ‘बड़े सपने देखो, उन सपनों को सच करने के लिए कड़ी मेहनत करो, फोकस्ड रहो और खुद को हमेशा पॉजिटिव लोगों के बीच रखो।’
7. ‘कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन जीवन में सफलता हासिल करने का सबसे बड़ा और सच्चा मूल मंत्र हैं।’
8. ‘सफलता भाग्य या किस्मत से नहीं, बल्कि लगातार की गई कड़ी मेहनत से मिलती है।’
9. ‘भारतीय महिलाएं हमेशा काम, जीवन, घर आदि में संतुलन बनाती आई हैं और आगे भी जारी रखेंगी।’
