Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिन और नौ शक्तियां, जानिए हर दिन का मतलब और जीवन से जुड़ा संदेश

Shardiya Navratri: नवरात्रि के 9 दिन हमें बताते हैं कि हर इंसान के अंदर शक्ति है, बस उसे जगाने की जरूरत है। हर देवी का रूप, रंग और संदेश हमारे जीवन के किसी न किसी पहलू से जुड़ा है - आत्मबल, प्रेम, साहस, सेवा, न्याय और शांति।

नवरात्रि सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागृति, आत्मशुद्धि और शक्ति जागरण का उत्सव है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है—हर दिन एक विशेष देवी और एक गहरा जीवन-संदेश लेकर आता है। मार्कण्डेय पुराण, दुर्गा सप्तशती और देवी भागवत पुराण में इन रूपों की महिमा का बखान है।

Navratri 2025

नवरात्रि के 9 दिन, 9 शक्तियां: जानिए हर दिन का मतलब और जीवन से जुड़ा संदेश (Photo: AI Image)

पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है और ये आत्मबल के साथ ही स्थिरता का प्रतीक हैं। घोड़े पर सवार पर्वतराज हिमालय की पुत्री के हाथ में त्रिशूल और कमल विद्यमान है। प्रतिपदा यानी नवरात्र का पहला दिन और किसी भी यात्रा की शुरुआत आत्मबल यानी खुद पर विश्वास के साथ होती है। नौ दिन का ये पर्व भी तो यात्रा ही है।

End of Feed