Navratri Ki Rangoli (नवरात्रि की रंगोली डिजाइन्स): सनातन धर्म में हर त्योहार पर रंगोली बनाने का खास महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिन आज से शुरू हैं। ये 9 दिन तो हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता। माता के भक्त इन 9 दिनों में न सिर्फ पूजा-पाठ बल्कि उपवास भी रखते हैं। माता रानी का भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है। जगह-जगह पंडाल बनते हैं। घरों को सजाया जाता है। माता की चौकी रखी जाती है। अगर आप भी मैया का खास तरीके से स्वागत करना चाहते हैं तो यहां दिए रंगोली डिजाइन्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। हम खास आपके लिए आसानी से बन जाने वाली नवरात्रि स्पेशल रंगोली लेकर आए हैं। यहां देखें रंगोली डिजाइन्स-
Navratri 2024 Rangoli Designs, Easy Durga Puja Rangoli, Mata Rani Rangoli Designs-
नवरात्रि पर अगर माता रानी के नाम की रंगोली बनानी है, तो उनके दिव्य स्वरूप वाली रंगोली का डिजाइन ही चूने। सूरज के तेज जैसी ये रंगोली के आसपास अगर आप असली फूल या दीये रख देंगी तो आपके घर का आंगन चमक जाएगा। माता रानी के नैन नक्श घर की शोभा में चार चांद लगा देंगे।
नवरात्रि पर पगलियों और कलश वाली रंगोली बहुत बढ़िया लगती है। माता की छवि के साथ आपको इस तरह की रंगोली ट्राई करनी चाहिए। माता के चरणों के साथ डांडिया भी जोड़ा जा सकता है। ऐसी रंगोली दुर्गा पूजा में भी दिवाली का अनुभव देती है।
शुभ नवरात्रि की बधाई देती ये वाली गेंदे के फूल की रंगोली का डिजाइन काफी दिव्य है। माता रानी की चूड़ी, सिंदूर तो पान, अक्षत से सजी ये वाली रंगोली देख ऐसा लगेगा मानो स्वयं माता रानी आपके आंगन में विराजमान हो।
गरबा और डांडिया की रंगोली तो नवरात्रि की जान बन जाती है। ऐसे रंगोली घर के आंगन की शोभा बढ़ाती हैं। आप नवरात्र के मौके पर यहां दिए डिजाइन को हुबहू कॉपी कर रंगोली के आसपास दीये सजा सकते हैं।
नवरात्रि के पावन अवसर पर घर में सुख-शांति बनी रहने की कामना करते हैं, तो ऐसे में ऐसी रंगोली बनाकर माता का स्वागत करना तो बनता है। इस तरह की रंगोली को बनाना भी आसान है। ऐसी रंग-बिरंगी रंगोली यकीनन आपके घर के आंगन में चांद से भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगी।
