National Unity Day, Rashtriya Ekta Diwas 2024 Wishes Quotes in Hindi: भारत की आजादी में भले आपको सरदार पटेल का नाम बहुत ज्यादा न सुनने को मिलता हो, लेकिन जब भारत की एकता की आती है तो 'सरदार वल्लभ भाई पटेल' उसके सूत्रधार कहे जाते हैं। आजाद भारत आज जैसा संगठित भारत नहीं था बल्कि यह 565 कुल अलग-अलग रियासतों वाला एक देश था। जिसे उन्हें अपने साहसी हौसले का परिचय देते हुए एक सूत्र में पिरोया। जिसके कारण सरदार पटेल को भारत का 'लौह पुरुष' भी कहा जाता है। आज यानी 31 अक्टूबर को 'सरदार वल्लभ भाई पटेल' की जयंती है। यही कारण है कि इस दिन सरदार पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ा इतिहास और इसके कोट्स। साथ ही देखें नेशनल यूनिटी डे के शुभकामना संदेश और विशेज मेसेज।
Rashtriya Ekta Diwas 2024 Wishes Quotes in Hindi
1. राष्ट्रीय एकता ही है,
देश की तरक्की का आधार,
इसके बिना है सब कुछ बेकार।
राष्ट्रीय एकता दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. हमें हाथ की पांच उंगलियों की तरह रहना चाहिए।
ये केवल पांच हैं लेकिन काम हजारों का कर लेती हैं,
क्योंकि इसमें भरपूर एकता होती है।
राष्ट्रीय एकता दिवस 2024 की शुभकामनाएं!
3. कभी-कभी कमजोर लोगों की एकता भी,
एक अजेय शक्ति बन जाती है।
राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई!
4. कमजोर तिनकों को मिलाकर बनाई गई रस्सी,
बड़े-बड़े हाथियों को भी बांध लेती है।
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं!
5. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी,
भारत माता है एक हमारी।
राष्ट्रीय एकता दिवस 2024 की बधाई!
6. जात-पात के बंधन तोड़ो,
सब मिलकर भारत को जोड़ो।
हैप्पी राष्ट्रीय एकता दिवस!
7. खंड – खंड को जोड़ जिसने,
अखंड राष्ट्र का सृजन किया,
उन शिल्पी वल्लभ को सबने,
लौह पुरुष कह नमन किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस 2023 की बधाई!
राष्ट्रीय एकता दिवस पर भेजें ये सरदार पटेल के कोट्स..
1. जब तक आप नहीं जानते कि कैसे मरना है, तब तक आपके लिए यह सीखना बेकार है कि मारा कैसे जाए।
2. ताकत से भारत को कोई फायदा नहीं होगा. अगर भारत का भला होना है तो अहिंसा से होगा।
3. अहिंसा को अपने विचार, शब्द और कर्म में अपनाना होगा। हमारी अहिंसा का माप ही हमारी सफलता का माप होगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस का इतिहास - History of National Unity Day 2024
साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कमान संभालते ही सरदार पटेल की जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की। इस दिन को एकता दिवस इसलिए कहा जाता है, क्योंकि आज यानी 31 अक्टूबर के दिन सरदार पटेल की जन्म जयंती मनाई जाती है और सरदार पटेल ने ही इस देश की आज कए एकता के स्वरूप को तैयार किया है। सरदार पटेल एकजुट और मजबूत भारत के प्रबल समर्थक थे यही कारण है कि उनके इन कार्यों और भावनाओं को देखते हुए उनकी जन्म जयंती का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
