India National Anthem Jana Gana Mana Lyrics in Hindi (जन गण मन अधिनायक जय हे लिरिक्स हिंदी में): देश के मान में बजाए जाने वाले राष्ट्र गान - जन गण मन अधिनायक जय हे के हिंदी लिरिक्स आप यहां देख सकते हैं। बता दें कि जन-गण-मन को सन् 1950 में भारतीय संविधान में राष्ट्रगान का दर्जा मिला था। इसके बोल दिल में देश प्रेम की भावना का ज्वार ले आते हैं। यहां देखें राष्ट्र गान जन गण मन अधिनायक जय हे के फुल लिरिक्स हिंदी में।
Indian National Anthem Lyrics Hindi Mein, राष्ट्रगान इन हिंदी
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥
National Anthem Information in Hindi
भारत के राष्ट्रगान को गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। इसमें 5 पद हैं। जन गण मन - राष्ट्र्रगान को साल 1911 में कोलकाता में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पहली बार गाया गया था। इसे गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने ही गाया था।
National Anthem Run Time
अगर आप राष्ट्रगान गाते हैं तो इसे पूरा गाने में 52 सेकेंड का समय लगता है। वहीं राष्ट्र गान के संस्करण को चलाने की अवधि करीब 20 सेकंड है।
National Anthem Rules in Hindi
जब भी राष्ट्रगान गाएं तो सावधान की अवस्था में खड़े रहें। नियमों का पालन न करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। राष्ट्रगान के बजने के दौरान साथ खड़े लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। इस दौरान अशांति, शोर-गुल नहीं होना चाहिए। कोई दूसरा गाना या संगीत भी नहीं बजाना चाहिए। ध्यान रहे कि राष्ट्रगान के लिए कभी अशोभनीय शब्दों का प्रयोग न करें और इसका उच्चारण एकदम सही रखें।
