Mughal: साबुन-सर्फ के आने से पहले मुगल कैसे साफ करते थे अपने कपड़े? जानिए कैसे होती थी शाही लिबास की देखभाल

Mughal: माना कि मुगलों के पास संपत्ति की कमी नहीं थी, फिर भी इतने महंगे कपड़ों की धुलाई और रखरखाव एक बड़ी चुनौती थी। ये वाकई गौर करने वाली बात है कि जब धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट पाउडर नहीं बने थे तब मुगल किस तरह से अपने कपड़े धुलते थे।

Mughal Intersting Facts: मुगलों के बारे में खूब लिखा और पढ़ा गया है। मुगलों की जीवनशैली के बारे में भी आपको इंटरनेट पर ढेर सारी जानकारियां मिल जाएंगी। मुगल क्या खाते थे, क्या पहनते थे, कैसे रहते थे, हर तरह की जानकारी उपलब्ध है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब साबुन या सर्फ का आविष्कार नहीं हुआ था, उस जमाने में मुगल अपने कीमती कपड़े कैसे धोते थे? कैसे वह अपने शाही लिबास की देखभाल किया करते थे?

Mughal History

Source: Facebook

बेशकीमती होते थे मुगलों के शाही लिबास

मुगल अपने पहनावे के लिए हमेशा चर्चा में रहे। उनके लिए उस दौर में मौजूद सबसे महंगे धागों से कपड़े बनाए जाते थे। मुगल बादशाहों और रानियों के शाही लिबास को ना सिर्फ रेशम के कपड़ों से बनाया जाता था बल्कि उनमें हीरे जवाहरात भी जड़े जाते थे। बहुतों के लिबास तो सोने के तार से सिले जाते थे। माना कि मुगलों के पास संपत्ति की कमी नहीं थी, फिर भी इतने महंगे कपड़ों की धुलाई और रखरखाव एक बड़ी चुनौती थी। ये वाकई गौर करने वाली बात है कि जब धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट पाउडर नहीं बने थे तब मुगल किस तरह से अपने कपड़े धुलते थे।

End of Feed