Motivational Quotes for Students: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (Monday Quotes) के दिन की शुरुआत अक्सर चुनौतीपूर्ण होती है। हर किसी शख्स के लिए हफ्ते का पहला दिन बेहद खास होता है। दरअसल पहला दिन भी काफी कुछ तय करता है कि हफ्ते के बाकी दिन कैसे जाएंगे। खासतौर से बच्चों के लिए भी सोमवार (Monday Morning Quotes) का दिन (Motivational Quotes for Students) उनके पढ़ाई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। बच्चों को मोटिवेशन (Motivational Quotes) की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आज इसी को लेकर हम बच्चों के लिए मंडे मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स (Monday Morning Motivational Quotes) शेयर कर रहे हैं।
Motivational Quotes for Students: मंडे मोटिवेशनल कोट्स।
मंडे मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स फॉर स्टूडेंट्स (Monday Morning Motivational Quotes For Students)
1
जीवन में वे लोग ही सबसे अधिक सफल होते हैं, जो दूसरों की राय की परवाह किए बिना, अपनी रूचि का विषय तथा कार्य अपने लिए चुनते हैं।
2
साधारण और असाधारण व्यक्ति के बीच का अंतर बहुत थोड़ा होता है, लेकिन यही थोड़ा सा अंतर ही हमें औरों से अलग बनाता है।
3
किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए हमारे अन्दर हिम्मत, धैर्य और लगन का होना बहुत जरूरी है।
4
आपका जीवन में लक्ष्य क्या है और आप उन लक्ष्यों को पाने के लिए क्या क्या कर रहे है, इन दोनों बातों में बहुत फर्क है।
5
सपने वो नहीं होते हैं जो हम बंद आंखों से देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हम खुली आंखों से देखते हैं और उसे परिश्रम और प्रयास की बदौलत साकार करके दिखाते हैं।
6
हर चीज वहीं मिल जाती है, जहां वह खोई हो, लेकिन विश्वास वहां कभी नहीं मिलता, जहां एक बार खो जाता है।
7
जिंदगी में कभी उदास ना होना, कभी किसी बात पर निराश ना होना, ये जिंदगी एक संघर्ष है चलती रहेगी, कभी अपने जीने का अंदाज ना खोना।
8
जीवन में जब कभी भी आपको लगे कि आप अकेले हैं तो आप आकाश में तारों ओर की ओर देखें। आप पाएंगे कि सारा ब्रह्मांड आपके लिए अनुकूल है।
9
अपनी पहली सफलता के बाद आराम करने में मत लग जाओ, क्योंकि अगर तुम दूसरी बार किए गये प्रयास में असफल हुए तो लोग यही मानेंगे कि पहली सफलता परिश्रम नहीं भाग्य से मिली थी।
