Corn Snacks recipe monsoon recipe in hindi (भुट्टे की रेसिपी): बारिश का सुहाना मौसम चल रहा है, अब इस प्यारे से मौसम में कुछ बेहतरीन सा चटपटा खाने को मिल जाए, तो क्या ही बात है। अब बारिश का सीजन है और कुछ अच्छा खाने का मन भी है, तो झटपट भुट्टे की कोई डिश तैयार कर लें। बेशक बच्चों से लेकर बड़ों की जुबान को भी स्वाद आ जाएगा। देखें बारिश में बालकनी में बैठ चाय संग एन्जॉय करने के लिए लजीज क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने की आसान सी रेसिपी।
Monsoon special tasty sweet corn baby corn snacks recipe at home crispy corn pakoda recipe in hindi
ये भी पढ़ें: बालों के लिए घर का बना शानदार DIY हेयर ऑयल
Crispy Corn Chaat recipe
सामग्री
- 500 ग्राम उबले हुए स्वीट कॉर्न
- एक बड़ा टमाटर कटा हुआ
- एक बड़ा प्याज कटा हुआ
- आधी कटी हुई शिमला मिर्च
- एक चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
- एक चम्मच चाट मसाला
- नमक
- एक चम्मच जीरा पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- शेजवान सॉस
- नींबू का रस
- कटा हुआ हरा धनिया दो चम्मच
- तीन चम्मच भुट्टे का आटा
- लाल मिर्च पाउडर
- तेल
Monsoon Crispy corn recipe in hindi
- लजीज स्वीट क्रिस्पी कॉर्न की चाट बनाने के लिए आपको सबसे पहले भुट्टे के दाने उबाल लेने होंगे।
- एक बार जब आपके भुट्टे के दाने उबल जाएं, फिर उसका सारा पानी छानकर एक बड़े कटोरे में भुट्टे के आटे के साथ मिला दें। आटे में ही आपको नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च डालकर भुट्टे के दानों को अच्छी तरह से मिला लेना होगा।
- फिर क्रिस्पी कॉर्न बनाने के लिए एक कढाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कॉर्न को डीप फ्राई कर लें। ध्यान रखें की भुट्टे के दाने जल न जाएं, आपको भुट्टों को केवल कुरकुरा फ्राई करना है।
- फिर एक बार जब आपके भुट्टे के दाने अच्छे से फ्राई हो जाएं, उसके बाद उन्हें एक कटोरे में रख दें।
- फिर उसमें सारी सब्जियां मिलाकर लजीज सी चाट बना लें।
- हरी मिर्च, नींबू, धनिया और चाट मसाला डालना तो बिल्कुल ही न भुले।
