Best Monsoon Shayari in hindi, Happy Monsoon Quotes in Hindi: बारिश का मौसम एक ऐसा मौसम है जो लगभग हर किसी को पसंद होता है। बारिश से मन का रिश्ता बहुत गहरा है। बारिश का मौसम उदास मन में ताजगी लाता है। सावन का महीना बारिश का महीना कहलाता है। इस बार सावन 04 जुलाई से शुरू होगा। सावन महीने की शुरुआत से पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। देश के लगभग 80 फीसदी भाग तक मानसून पहुंच गया है। ऐसे में आप अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को मानसून, बारिश शायरी भेजकर उनका मूड बना सकते हैं। इसीलिए हम आज Barish Shayari in Hindi लाए है जो आपको लोगों को बहुत पसंद आने वाली है।
Monsoon Shayari (Pixabay)
Happy Sawan Shayari 2023
वाह मौसम आज तेरी अदा पर
दिल खुश हो गया,
याद मुझको वो आई
और बरस तू गया।
अब के सावन में...
अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई
मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई
- गोपालदास नीरज
गुम सा हो गया हूँ मैं इस
बारिश की बूंद में,
क्योंकि ये सावन भी अब मुझे
तुम सा लगने लगा है।
तुम्हें पहली बारिश पसंद है और मुझे तुम
तुम्हें हँसना पसंद है मुझे हँसते हुए तुम,
तुम्हें हमसे बात करना पसंद है, मुझे बोलते हुए तुम
तुम्हें सब कुछ पसंद हैं और मुझे बस तुम।
Happy Sawan Shayari in Hindi
इस बारिश के मौसम में अजीब सी कशिश है
ना चाहते हुए भी कोई शिदत से याद आता है।
बारिश का यह मौसम कुछ याद दिलाता है,
किसी के साथ होने का एहसास दिलाता है,
फिजा भी सर्द है यादें भी ताज़ा है,
यह मौसम किसी का प्यार दिल में जगाता है।
बनके सावन कहीं वो बरसते रहे
इक घटा के लिए हम तरसते रहे
आस्तीनों के साये में पाला जिन्हें,
साँप बनकर वही रोज डसते रहे।
Best Barish Shayari in hindi for Love, Best Monsoon Shayari
बारिश की बुंदे भी क्या वफा निभाती हैं,
दूर आसमा से निकल कर,
जमी में मिल जाती हैं।
कल तिरे एहसास की बारिश तले
मेरा सूना-पन नहाया देर तक
- नीना सहर
Happy Monsoon Quotes, Wishes in Hindi
कल तिरे एहसास की बारिश तले
मेरा सूना-पन नहाया देर तक।
धूप ने गुज़ारिश की
एक बूँद बारिश की।
ये इश्क़ का मौसम अजीब है जनाब,
इस बारिश में कई रिश्ते धुल जाते है,
बेगानों से करते है मोहब्बत कुछ लोग,
और अपनों के ही आंसू भूल जाते है।
एक तो ये रात, उफ़ ये बरसात,
इक तो साथ नही तेरा,
उफ़ ये दर्द बेहिसाब,
कितनी अजीब सी है बात,
मेरे ही बस में नही मेरे ये हालात।
Love Monsoon Shayari in Hindi
अब भी बरसात की रातों में बदन टूटता है
जाग उठती हैं अजब ख़्वाहिशें अंगड़ाई की।
बारिश और मोहब्बत दोनों ही
यादगार होते है,
बारिश में जिस्म भीगता है
और मोहब्बत में आंखे।
सावन की बरसात की तरह झरने दो, इसे झरने दो,
ये तुम्हारा नाम मेरे सीने में, मेरी साँसों में रहने दो।
