Monsoon 2023: मानसून में भीगने से जल्दी खराब हो जाते हैं जूते-चप्पल, ये 5 टिप्स आएंगे काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 30, 2023, 10:42 AM IST

Shoes Cleaning Tips in Monsoon: मानूसन का मौसम सभी को अच्छा लगता है, हर कोई बारिश में भीगना चाहता है। लेकिन नए जूते अगर बारिश में खराब हो जाएं तो बहुत बुरा लगता है। चमड़े के जूतों से लेकर खेल के जूतों तक, हर चीज़ को पानी से बचाने की ज़रूरत है। आइये जानते हैं मानसून में जूतों का ख्याल कैसे रखें-

Monsoon in India: भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून प्रवेश कर चुका है। जुलाई का महीना आते ही सारे स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। बारिश ने भीगने का मजा तो आता है लेकिन अगर पानी से जूता गीला हो जाये तो टेंशन हो जाती है। दरअसल जूते के गीले होने के कारण उनमें फंगस और बैक्टेरिया पनपने लगते हैं जिसके कारण पैरों में खुजली के साथ स्किन संबंधी समस्या हो जाती है। लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनके जरिये आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। खैर जूतों को साफ़ और सूखा रखना बेहद जरूरी है। तो आइए जानें कि आप मानसून के दौरान अपने जूते या चप्पलों को कैसे सूखा और साफ रख सकते हैं।

Cleaning shoes in rainy season, easy hacks for cleaning shoes in monsoon

जूते बारिश में भीग जाए तो क्या करें? (Image; canva)

सबसे पहली बात तो यह है कि जब भी आप भीगकर घर आएं तो सबसे पहले आपको जूते के फीते उतारकर उन्हें किसी हवादार जगह पर रख देना चाहिए ताकि उनका पानी निकल जाए और वे सूख जाएं। इन्हें धूप में रखें या सुखाने के लिए टेबल फैन का इस्तेमाल करें। याद रखें, अपने जूतों को शू रैक में तब तक न रखें जब तक वे पूरी तरह से सूख न जाएं। ऐसा करने से उनमें बैक्टीरिया और फंगस तेजी से प्रवेश कर सकते हैं।

End of Feed