Miss World 2026: दुनिया की मिली नई ब्यूटी क्वीन, डोमिनिकन रिपब्लिक की Joheirry Mola ने जीता ताज

Miss World 2026 का ताज Dominican Republic की Joheirry Mola ने अपने नाम कर लिया है। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने दुनिया की नई ब्यूटी क्वीन बनकर इतिहास रच दिया।

Miss World 2026 Winner: मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज (Joheirry Mola Dominguez) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। न्हा ट्रांग, वियतनाम में आयोजित इस भव्य फिनाले में दुनियाभर की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। जोहेरी मोल को पिछली मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने अपने हाथों से मिस वर्ल्ड 2026 का ताज पहनाया। ताज पहनाए जाने के बाद जोहेरी बेहद भावुक नजर आईं और उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिखाई दी। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही जोहेरी मोल ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अलग-अलग चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक अपनी जगह बनाई और आखिरकार सबसे बड़ा ताज अपने नाम करने में कामयाबी पाई।

Miss World 2026 Winner

दुनिया की मिली नई ब्यूटी क्वीन

स्पेन और मलेशिया की सुंदरियों ने भी हासिल किया बड़ा मुकाम

स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस अलाबर्न प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्होंने भी पूरे मुकाबले के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी चरण तक कड़ी चुनौती पेश की। इसके अलावा मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। इस तरह मिस वर्ल्ड 2026 के शीर्ष तीन स्थानों पर डोमिनिकन रिपब्लिक, स्पेन और मलेशिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई। जोहेरी की इस जीत के साथ डोमिनिकन रिपब्लिक के नाम मिस वर्ल्ड 2026 का प्रतिष्ठित खिताब दर्ज हो गया है।

End of Feed