Mehndi designs for Independence day: भारत इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसे लेकर देशभर में धूम देखने को मिल रही है। इस दिन ही देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद मिली थी। भारत में हर त्योहार को काफी धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। चाहे वो दीवाली हो तीज हो रक्षाबंधन हो या फिर आजादी का महोत्सव। हर त्योहार में महिलाएं खूब सजती संवरती हैं।
एथनिक ड्रेसेस पहनने के अलावा महिलाएं हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं। अगर आप भी आजादी का जश्न अलग अंदाज में मनाने का सोच रही हैं तो अपने हाथों पर देशभक्ति से जुड़ी ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स लगा सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हाथों पर लगाकर आपकी उसकी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
Mehendi Designs for Independence Day, देशभक्ति के मेहंदी डिजाइंस
लेटेस्ट तिरंगा मेहंदी डिजाइन
अगर आप इस त्योहार काफी यूनिक तरीके से सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो तिरंगा मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। हाथों पर लहराता तिरंगा देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बात पैदा करता है। ये काफी यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन है।
भारत माता की तस्वीर मेहंदी डिजाइन
अगर आपको कोई मेहंदी डिजाइन समझ नहीं आ रहा है तो आप भारत माता की तस्वीर बनवा सकती हैं। आप अपने हाथों पर भारत का नक्शा बनवा सकती हैं।
शहीद वीरों की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन
हाथों पर देश के शहीद वीरों की तस्वीर बनवा कर भी आप आजादी का जश्न मना सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ने वाले वीरों को याद दिलाएगा। इसके साथ ही इसके जरिए आप देश के वीरों को श्रद्धांजली दे सकती हैं।
मोर मेहंदी डिजाइन
कमल का फूल मेहंदी डिजाइन
इंडिया गेट की तस्वीर
अलग तरीके से आजादी का जश्न मनाने के लिए आप इंडिया गेट की तस्वीर भी बनवा सकती हैं। ड्यूक ऑफ कनॉट ने 10 फरवरी 1921 को इंडिया गेट युद्ध स्मारक की आधारशिला रखी। इसे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद मैं तैयार किया गया था। इसका उद्घाटन वायसराय लॉर्ड इरविन ने 12 फरवरी, 1931 को किया था। ऐसे में शहीदों को श्रद्धांजली देने के लिए आप इंडिया गेट की तस्वीर भी बनवा सकती हैं।
