महाशिवरात्रि व्रत के बाद शरीर क्यों थका हुआ लगता है, जानिए बचने के लिए क्या करें

Mahashivratri vrat health tips: अक्सर आपने देखा होगा कि महाशिवरात्रि व्रत के बाद कई लोगों को कमजोरी, सिरदर्द और थकान महसूस होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे का कारण क्या हैं। चलिए आज हम आपको इसकी वजह और बचने के आसान उपाय बताते हैं।

Mahashivratri vrat health tips: महाशिवरात्रि का व्रत आस्था और भक्ति से जुड़ा होता है। कई लोग पूरे दिन या रातभर उपवास रखते हैं, जागरण करते हैं और सिर्फ फलाहार या पानी पर रहते हैं। लेकिन अक्सर अगले दिन शरीर थका हुआ, भारी या कमजोर महसूस करता है। कुछ लोगों को चक्कर, सिरदर्द या एसिडिटी भी हो जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर महाशिवरात्रि व्रत के बाद ऐसा क्यों होता है? क्या यह सामान्य है या हमारी कुछ गलतियां इसकी वजह बनती हैं? आइए समझते हैं कि व्रत के बाद शरीर क्यों थक जाता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

शिवरात्रि व्रत के बाद क्यों हो जाती है जबरदस्त थकान

शिवरात्रि व्रत के बाद क्यों हो जाती है जबरदस्त थकान

लंबा उपवास और लो ब्लड शुगर का असर

जब आप लंबे समय तक कुछ ठोस नहीं खाते, तो शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम होने लगता है। यही ग्लूकोज हमारी ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है। अगर यह कम हो जाए तो कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस होना स्वाभाविक है। खासकर जिन लोगों को पहले से शुगर की समस्या है, उन्हें ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए।

End of Feed