Mahashivratri 2024 Recipes: ग्लूटन फ्री लड्डू से लेकर क्रंची फ्रूट बाउल तक, महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर ये फलाहारी रेसिपीज

Mahashivratri 2024 Vrat Recipes: महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए गौरी पुत्र गणेश और माता पार्वती के साथ उनकी पूजा की जाती है और साथ ही उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है। वहीं, व्रती भी खुद के लिए कई तरह के फलाहारी भोजन तैयार करते हैं।

Mahashivratri 2024 Vrat Recipes: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इसे मनाया जाता है। आपको बता दें कि कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल चतुर्दशी 18 फरवरी को रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है, जो 19 फरवरी शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को ही मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए गौरी पुत्र गणेश और माता पार्वती के साथ शिवजी की पूजा की जाती है। और भोले नाथ को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है। शिवरात्रि वाले दिन भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, फूल, मिठाई, आदि अर्पण कर शिव मंत्र, चालिसा और आरती करें। ध्यान रहे भोले बाबा को तुलसी के पत्ते और केतकी के भूल नहीं चढ़ाएं जाते हैं। अगर आप भी इस साल शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। आप व्रत में फलाहारी चीजें खा सकते हैं। इस बार आप शिवरात्रि व्रत के दौरान इन फलाहारी रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं।

mahashivratri vrat recipes in hindi

Mahashivratri 2024 Vrat Recipes-

1) क्रंची फ्रूट बाउल-

यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है। इसे बनाने के लिए रात में कुछ मेवे को पानी में भिगो दें। सुबह उठने के बाद ताजे फल लें और उन्हें छोटे-छोटे पीसेस में काट लें। अब मेवे को भी बारीक-बारीक काट लें। मेवे में आप बादाम, अखरोट, काजू, मुनक्का आदि ले सकते हैं। अब एक बाउल लें और उसमें गाढ़ा दूध डाल लें। अब इसके ऊपर से फलों की एक लेयर और मेवे की एक लेयर लगाएं। इसके बाद सूखे मेवे और सीड्स से इसे सजाकर खाएं। इससे आप व्रत के दौरान भी एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।

End of Feed