Rangoli designs for Mahashivratri 2024 (महाशिवरात्रि रंगोली डिजाइन): देवों के देव महादेव और माता पार्वती के विवाह की मधुर बेला के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन इस पर्व को मनाने का नियम होता है। महाशिवरात्रि का शिव भक्तों के जीवन में खास महत्व होता है, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में प्रभु का पूजन अर्चन करने के साथ साथ महाशिवरात्रि पर शिव-शक्ति के नाम से आंगन सजाने का भी खास महत्व है। यहां देखें महाशिवरात्रि पर खास सजावट करने के लिए लेटेस्ट, सिंपल रंगोली डिजाइन 2024, महाशिवरात्रि रंगोली डिजाइन्स और शिव जी की रंगोली।
Mahashivratri 2024 rangoli designs
Mahashivratri Rangoli Designs
महाशिवरात्रि पर शिव नाम की ये रंगोली आंगन में बनाएंगे तो बहुत ही खूबसूरत लुक आएगा। चावल से चंद्रमा बनाकर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर बहुत ही प्यारी सी रंगोली बनाई जा सकती है। बिगिनर्स भी इस सिंपल सी रंगोली को झटपट बना सकते हैं।
शिवलिंग और त्रिशूल वाली ये रंगोली डिजाइन्स भी महाशिवरात्रि के महापर्व पर आंगन की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। आप ऐसी रंगोली चूड़ी या कांटे की मदद से भी बना सकते हैं।
शिव-शक्ति के मिलन की बेला पर कोई बढ़िया की रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो फिर ये सिंपल और बहुत ही गहरे मतलब वाली रंगोली बनाना बेस्ट है।
सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाली ये रंगोली भी कुछ कम नहीं है, महाशिवरात्रि पर ऐसी रंगोली बनाएंगे। तो ऐसा लगेगा मानो स्वयं भगवान शिव आपके आंगन में त्रिशूल, डमरू और चंद्रमा लेकर विराजमान हो।
शिव-पार्वती के हाथ से उनका मिलन दर्शाती ये रंगोली के डिजाइन्स भी इन दिनों खूब चलन में हैं। महाशिवरात्रि पर एकदम ही लेटेस्ट डिजाइन की रंगोली बनानी है, तो फिर ये दोनों डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।
