EID Mehndi Designs: ससुराल में मना रही हैं पहली ईद, तो हाथों में रचाएं ये लेटेस्ट-ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स, बी-जान भी होंगी इंप्रेस

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 2, 2024, 04:32 PM IST

EID Mehndi Designs: ईद 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसे में ईद के मौके पर होथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाएं ये ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

EID Mehndi Designs: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पाक महीने के 29 या 30 दिनों के रोजे के बाद जब शव्वाल (Shawwal) का चांद नजर आता है, तब उसके अगले दिन रमजान ईद (Ramzan Eid) मनाई जाती है, जिसे ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr), ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) भी कहा जाता है। इस साल ईद 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। ये मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। कोई भी त्योहार हो महिलाएं, लड़कियां या घर की औरतें मेहंदी जरूरी लगाती है। मेहंदी के बिना त्योहार अधूरा सा लगता है। ऐसे में अगर आप भी ईद के मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

Eid Mehndi Designs

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी डिजाइन में फूलों के साथ ज्योमेट्रिप शेप का डिजाइन बना होता है। अगर आप शादी के बाद ससुराल में पहली ईद मना रही हैं तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं।

End of Feed