Latest Saree Blouse Design (सावन 2024 साड़ी ब्लाउज डिजाइन नई): सावन का महीना शुरु होने वाला है, ऐसे में सुहागिनों द्वारा साज श्रृंगार करने का खूब महत्व होता है। तो अगर आप भी सावन में सज-संवरकर अपने सुहाग को खुश करना चाहती हैं, तो साड़ियों का ये लेटेस्ट कलेक्शन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। साड़ियां बेशक ही कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाती हैं, और साड़ियों में हर किसी का रूप रंग बहुत ही ज्यादा खिलकर आता है। तो यहां देखें लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन जो आपके रूप में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ये रही ब्लाउज बैक डिजाइन नई, आलिया भट्ट से लेकर नीता अंबानी साड़ी कलेक्शन, ब्लाउज बैक फोटो।
सावन साड़ी ब्लाउज डिजाइन, Latest Saree Blouse Design for Sawan 2024
आलिया भट्ट की ये गुलाबी सिल्क बनारसी साड़ी इन दिनों काफी वायरल हो रही है। सावन में आप भी ऐसी एलिगेंट रॉयल लुक की साड़ी को मॉर्डन लुक वाले ट्यूब ब्लाउज संग फ्लॉन्ट कर सकती हैं। सावन में ऐसी साड़ी को आप भी कंट्रास्ट ब्लाउज और ज्वेलरी के साथ ही स्टाइल करें, एकदम परफेक्ट लुक आएगा।
टीवी की पार्वती मां सोनारिका भदौरिया का देसी लुक भी कुछ कम नहीं है। सावन में सोनारिका जैसी लाल साड़ी पहनना एकदम ही गजब हो सकता है। बनारसी पैटर्न की ऐसी साड़ी आप भी प्लीट्स स्टाइल में ड्रेप करें, साड़ी संग सोनारिका का पान बैक वाला डोरी डिजाइन ब्लाउज बहुत ही कमाल का लग रहा है।
दीपिका की ये बैंगनी रंग की टिशू सिल्क की साड़ी भी खूब वायरल हो रही है, रॉयल एलिगेंट और क्लासी लुक के लिए जरूर ही आपको दीपिका की साड़ी सावन में रिक्रिएट करना चाहिए। आप इस साड़ी को हॉल्टर या डीप वी नेक ब्लाउज संग बढ़िया लुक में स्टाइल कर सकती हैं।
नीता अंबानी की साड़ी और ब्लाउज का डिजाइन भी एकदम ही परफेक्ट रहता है। ऐसे में सावन के लिए नीता जी की ये गुलाबी और बैगनी रंग की साड़ी बेस्ट है। आप भी ऐसी साड़ी को हैवी जरी वर्क के बोट नेक लंबी स्लीव्स वाले ब्लाउज संग फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
अनुपमा की ये साड़ी और उसके साथ का हैवी जरी स्टोन वर्क स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज बहुत प्यारा लुक दे रहा है। आपको जरूर ही इस सावन अपने पसंद की साड़ी और ब्लाउज का लेटेस्ट डिजाइन चुन बढ़िया ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट करना चाहिए।
