Mehndi Designs For Raksha Bandhan 2024 (राखी की मेहंदी): आज राखी का त्योहार है। भाई-बहन सालभर रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का इंतजार करते हैं। राखी के दिन बहन अपने भाई को राखी बांधकर अपना प्यार जताती हैं। इस खास दिन पर घर को सजाया जाता है। घर में तरह-तरह की डिशेज बनती हैं और साथ ही बहन अपने हाथों में मेहंदी भी रचाती हैं। अगर आपके भी अभी तक मेहंदी नहीं लगाई है तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम खास आपके लिए रक्षाबंधन स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं। ये डिजाइन्स आपके हाथों में लगकर उसकी शोभी बढ़ा देंगे। आइये देखतें हैं मेहंदी के डिजाइन-
Mehndi Designs For Raksha Bandhan 2024, Rakhi Special Mehndi Designs, Arabic Mehndi Full Hand Designs-
इन दिनों भाई-बहन की मेहंदी ट्रेंड में है। ये मेहंदी का डिजाइन सबसे लेटेस्ट और स्पेशल है। आप राखी के लिए इसे हुबहू कॉपी कर सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी का फैंशन कभी खत्म नहीं होता् है। राखी के दिन हथेली पर लगाने के लिए ये मेहंदी का डिजाइन बेस्ट है।
आप चाहें तो पूरा हाथ भरकर बीच में रक्षाबंधन लिख सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
अगर आपके हाथों में भरी भरी मेहंदी चाहिए तो इस तरह का डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। फ्रंट हैंड ही नहीं, बैक हैंड पर भी ऐसे डिजाइन खिलते हैं।
इस तरह की सिंपल मेहंदी के डिजाइन ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं। इस डिजाइन में आप जाल और डॉट डिजाइन भी जोड़ सकती हैं।
