सूट-बूट पर इटली की PM ने पहना 'भारतीय झुमका', जॉर्जिया से सीखें वेस्टर्न आउटफिट पर झुमके को कैसे करना है स्टाइल

जॉर्जिया मेलोनी का फैशन मोमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया है। सूट-बूट वाले फॉर्मल लुक में जब उन्होंने झुमके पहने, तो खूब तारीफ मिली। आप भी इस तरीके से वेस्टर्न आउटफिट संग झुमका स्टाइल कर सकते हैं।

आजकल फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का एक दिलचस्प तरीका बन गया है। इसी का ताजा उदाहरण इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का वायरल हुआ लुक है, जिसमें उन्होंने वेस्टर्न फॉर्मल आउटफिट के साथ भारतीय झुमके पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। यह छोटा-सा स्टाइल एक्सपेरिमेंट लोगों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ट्रेंड बन गया। इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि देसी टच कहीं भी, किसी भी लुक को खास बना सकता है। यहां से आप ये जान सकते हैं कि आपको वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ देसी झुमके को कैसे स्टाइल करना है।

giorgia meloni wore indian jhumka

जॉर्जिया मेलोनी ने पहना देसी झुमका (pc: instagram)

सूट-बूट में देसी तड़का

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल ही में एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह एक चारकोल ब्लेज़र और बेज स्वेटर जैसे वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। लेकिन इस पूरे लुक की असली हाइलाइट थी, उनके कानों में पहना हुआ भारतीय झुमका। इस छोटे से एक्सेसरी ने पूरे लुक को एकदम अलग और खास बना दिया। दिलचस्प बात यह रही कि जहां उनका पोस्ट एक मजबूत राजनीतिक संदेश के लिए था, वहीं लोगों की नजर उनके झुमकों पर अटक गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे देसी टच बताते हुए काफी पसंद किया।

End of Feed