International Men's Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 कब है, जानें इस साल की थीम और बधाई संदेश

International Men's Day 2023 Date : नवंबर में इंटरनेशनल मेन्स डे' सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को आप भी अपने पिता, भाई, पति, सहकर्मी और दोस्तों के लिए काफी स्पेशल बना सकते हैं। हर साल एक अलग थीम पर अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। यहां जानें इंटरनेशनल मेन्स डे की डेट, इंटरनेशनल मेन्स डे कब है, इंटरनेशनल मेन्स डे 2023 की थीम और इंटरनेशनल मेन्स डे की विशेज और बधाई संदेश।

International Men's Day 2023 Date: अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1998 में त्रिनिदाद और टोबैगो में हुई थी। तब डॉ. जीरोम तिलकसिंह ने पुरुषों के योगदान को एक नाम देने का बीड़ा उठाया था जिसके बाद से ही उनके पिता के जन्मदिन यानी 19 नवंबर को दुनियाभर में पुरुष दिवस के रुप में मनाया जाता है। डॉ. जीरोम ने ही 'अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस' की पहल की थी। यह दिन खास तौर से पुरुषों को भेदभाव, शोषण, उत्पीड़न, हिंसा और असमानता से बचाने के लिए मनाया जाता है।

International Mens Day 2023 date, World Men's day

International Men's Day 2023 Date

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस कब मनाते हैं

अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस भारत समेत 60 से भी ज्यादा देशों में हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पहली बार साल 2007 में सेलिब्रेट किया गया था।

End of Feed