Hema-Dharmendra Love Story: शादी के लिए बदलना पड़ा था धर्म, जानें क्यों उठाया था ये कदम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 2, 2024, 08:30 AM IST

हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की पहली मुलाकात फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। ऐसे में जानिए कैसे एक-दूजे के हुए धर्मेंद्र-हेमा।

Hema-Dharmendra Love Story: बॉलीवुड एक्टर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपने जमाने के दमदार एक्टर्स में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई। उनके एक्टिंग के चर्चे आज भी बॉलीवुड गलियारों में किए जाते हैं। एक्टिंग के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। हेमा-धर्मेंद अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे थे। दोनों की लव स्टोरी भी कमाल की रही है। इनके प्यार के किस्से आज भी मशहूर हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र (Dharmendra) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।

Hema-Dharmendra Love Story

हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की पहली मुलाकात

हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की पहली मुलाकात फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर हुई थी। यह फिल्म साल 1970 में आई थी। उस समय हेमा मालिनी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। ऐसे में धर्मेंद्र भी ड्रीम गर्ल की एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते थे। लेकिन धर्मेंद्र उस वक्त शादीशुदा थे इसलिए ड्रीम गर्ल ने खासी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’(Tu Haseen Main Jawaan) में धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इसके बाद दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। फिल्म प्रतिज्ञा में हेमा मालिनी धर्मेंद्र पर दिल हार बैठी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

End of Feed