Hindi Diwas 2023: क्यों मनाया जाता है 'हिंदी दिवस', जानें इस दिन का इतिहास और महत्व; भेजें ये विशेज

Hindi Diwas 2023: हिंदी हमारी मातृभाषा है और हर साल भारत 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाता है। ये दिन हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाता है और युवा पीढ़ी को इस भाषा को अधिक से अधिक अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा (Hindi Diwas) के महत्व और इसकी समृद्ध विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2023) मनाया जाता है। हिंदी दिवस 14 सितंबर को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। ये दिन दुनियाभर में एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी (Hindi) के बारे में जागरूकता फैलाने और देश में आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में हिंदी को अपनाने का जश्न मनाने का दिन है।

इसके अलावा ये दिन इतिहासकार, भाषाविद् और धर्मशास्त्री राजेंद्र सिम्हा की जयंती भी है, जिन्होंने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में विकसित करने में बहुत योगदान दिया। हिंदी दिवस न केवल भाषा के बारे में जागरूकता फैलाता है बल्कि इसकी सुंदरता की सराहना करने का अवसर भी प्रदान करता है।

End of Feed