Kitchen Tips: घी निकालने के लिए जमा करती हैं मलाई, तो जान लें इसे स्टोर करने का सही तरीका, हफ्तों रहेगा फ्रेश

Kitchen Tips To Store Malai: घर पर घी बनाने के लिए पहले मलाई जमा की जाती है, जिससे कुछ दिनों बाद अजीब सी महक आने लगती है। फ्रिज में रखने के बाद भी ऐसा होता ही है। आइए जानते हैं कि आखिर हम मलाई को हफ्तों स्‍टोर करने के लिए किन बातों को ध्‍यान में रखें।

Kitchen Tips To Store Malai: हमारे घर में दूध का इस्‍तेमाल कई तरह से किया जाता है। इससे घर पर ही पनीर बनाया जा सकता है, मक्‍खन निकाल सकते हैं और देसी घी भी बना सकते हैं। दरअसल, घर में घी बनाने के कई फायदे होते हैं। आप मिलावट से बच जाते हैं और आपके घर के सदस्‍यों की सेहत अच्‍छी बनी रहती है। लेकिन कुछ लोगों को समस्‍या यह आती है कि घी बनाने के लिए जब वे मलाई को स्‍टोर करते हैं तो कुछ ही दिनों में इससे बदबू आने लगती है। यही नहीं, इन पर हरे हरे फंगस भी आने लगते हैं। यह समस्‍या फ्रिज में रखने के बाद भी देखने को मिलती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर हम मलाई को हफ्तों स्‍टोर करने के लिए किन बातों को ध्‍यान में रखें।

How To Store Malai At Home

घर पर मलाई कैसे स्टोर करें? (How To Store Malai At Home) -

1) स्‍टील में करें स्‍टोर

जब भी आपको मलाई अधिक दिनों के लिए स्‍टोर करना हो तो स्‍टील के बर्तन का ही स्‍टोर करने के लिए इस्‍तेमाल करें। अगर आप किसी अन्‍य चीज में मलाई रख रहे हैं तो एक बार चेक कर लें कि ये फ्रीजर प्रुफ है या नहीं। बता दें कि स्‍टील के बर्तन में मलाई अधिक दिनों तक फ्रेश रहता है।

End of Feed