शायद ही कोई होगा जिसे खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश ना हो। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ लोग दादी-नानी के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। दादी-नानी के घरेलू नुस्खे स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में बेहद कारगर साबित होते हैं। ऐसे में अगर आप भी गुलाबी निखार चाहती हैं तो घर पर ही चुकंदर से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है। यहां जानिए फेस पैक बनाने का आसान तरीका।
घर पर इस तरह तैयार करें चुकंदर फेस पैक
फेस पैक तैयार करने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
फ्रेश एलोवेरा जेल
चावल का आटा
चुकंदर का रस
फेस पैक तैयार करने का तरीका
इसके लिए एक कटोरे में फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें। अब 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा और चुकंदर का रस इसमें मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। जब ये फेस पैक सूख जाए तो इसे मालिश करते हुए साफ करें।
फेस पैक लगाने के फायदे
इस फेस पैक को लगाने से आप डार्क स्पॉट्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही रिंकल्स की समस्या भी दूर होगी। इसके इस्तेमाल से स्किन पर ग्लो भी आता है।
