Holi 2024 How to make Colors at Home (होली के रंग कैसे बनाते हैं): होली का त्योहार बस आने ही वाला है, और होली की धूम अभी से चारों ओर नजर आ रही है। बेशक ही होली पर रंग खेलना का अलग ही मजा होता है, लेकिन कई बार होली के रंग आपकी त्वचा के लिए खराब साबित हो सकते हैं। दरअसल इन रंगों में केमिकल्स होते हैं, जो स्किन के लिए काफी हानिकारक होते हैं। ऐसे में होली खेलनी है, लेकिन स्किन का भी ध्यान रखना है तो अपने और अपने घरवालों के लिए बाजार से नेचुरल रंग खरीदने के बजाय। आप खुद भी होली से पहले ही अपने नेचुरल रंग घर पर बना सकते हैं। यहां देखें होली के लिए लाल से लेकर हरे पीले रंग तक को बनाने के नुस्खे, सिंपल तरीके से जाने होली के रंग कैसे बनाते हैं।
How to make holi 2024 colors at home diy holi ke rang kaise banate hai
होली 2024 रंग कैसे बनताे हैं, How to Make Holi Colors at Home diy
पीला रंग
होली के लिए पीला रंग बनाना है, तो नेचुरल अंदाज में ये वाला रंग बनाने के लिए आप हल्दी और बेसन का घोल मिला सकते हैं। इस घोल को आप करीब दो से तीन बार अच्छे से छान भी लें ताकि रंग अच्छा आए। इसी के साथ साथ पीले रंग के लिए आप गेंदे के फूल को पानी में उबालकर उसमें हल्दी भी मिलाकर गीला रंग बना सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि हल्दी नेचुरल वाली हो, जिससे रंग अच्छा आता है।
लाल रंग
लाल रंग के साथ अगर जोरदार होली खेलनी है, तो घर पर लाल कलर बनाने के लिए आप हल्दी में नींबू का रस डाल सकते हैं। नींबू का रस एसिडिक होता है, जो हल्दी के साथ मिलकर लाल कलर बनाता है। ऐसा घोल बनाकर उसे सूखने के लिए रख दें, हालांकि इसको धूप से बचाना जरूरी है। आप इसके अलावा गुडहल के फूलों को सुखाकर उन्हें मिक्सर में पीस सकते हैं और उसके साथ केसर और चावल का आटा मिलाकर अच्छा रंग बना सकते हैं।
मैजेंटा रंग
बहुत ही खूबसूरत सा मैजेंटा रंग बनाने के लिए आपको चुकंदर के टुकड़े लेने होंगे और उन्हें पानी में अच्छे से उबाल लेना होगा। इसके साथ साथ आप लाल प्याज भी ले सकते हैं। और बस इस्तेमाल करते वक्त इसका पानी निचोड़ लें और आपका शानदार होली का मैजेंटा कलर तैयार है।
गुलाबी रंग
प्यारा सा पिंक कलर बनाने के लिए आप बिल्कुल लाल कलर बनाने वाली ही स्टेप्स फॉलो करनी हैं। बस पिंक बनाने के लिए नींबू का रस थोड़ा का कम डालना होगा। और बस प्यारा सा गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा।
हरा रंग
हरा कलर बनाने के लिए आपको चावल के आटे या मैदा में मेहंदी वाला पाउडर घोल देना होगा। इससे आपके पास सूखा वाला हरा कलर तैयार हो जाएगा। आप इसमें पानी मिलाकर गीला रंग बना सकते हैं। हालांकि ध्यान रखना होगा, हालांकि पानी मिलाने से इस हरे रंग से कपड़े से स्किन पर दाग रह सकता है।
