Relationship: कैसे पता लगाएं कि खतरे में है रिश्ता, ब्रेकअप से पहले जरूर मिलते हैं ये 7 संकेत

How to know relationship is in trouble: अगर आपको भी रिलेशनशिप में ये 7 संकेत दिखें तो सतर्क हो जाएं। आप अगर सच में अपने रिश्ते को बचाना चाहते या चाहती हैं कि इन संकेतों के दिखने के बाद तुरंत बैठ कर बात करें। पार्टनर से पूछें कि कुछ दिक्कत है क्या। क्योंकि रिश्ते टूटते हैं, लेकिन समय रहते संभाल भी लिए जाते हैं।

Tips to know relationship is in trouble: रिलेशनशिप टूटना अचानक नहीं होता। उसका पतन धीरे-धीरे शुरू होता है। इसकी शुरुआत होती है छोटी-छोटी बातों, अनकहे जज्बातों और रोजमर्रा की तल्खियों के साथ। कई बार हम समझ ही नहीं पाते कि हमारा रिश्ता कब सुरक्षित से असुरक्षित हो गया। लेकिन अगर आप थोड़ी सतर्कता से देखें, तो कुछ संकेत साफ बताते हैं कि रिश्ता खतरे के मोड़ पर खड़ा है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो संकेत जो आपको रिश्ता टूटने से पहले मिलते हैं:

Breakup Signs

ब्रेकअप के संकेत

1. बातचीत का खत्म हो जाना

हर मजबूत रिश्ता बातचीत पर चलता है। जब पार्टनर एक-दूसरे से कम बातें करने लगते हैं तो समझिए कि दूरी बन रही है। पहले जहां हर छोटी बात आपस में शेयर होती थी, अब खामोशियां घर कर लेती हैं। यह रिलेशनशिप के खतरे का पहला संकेत है।

End of Feed