कहीं आपका बच्चा तो नहीं हो रहा Bullying का शिकार, जानें बुलिंग का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है

How to identify bullying in Children, Child bullying signs: बुलिंग एक ऐसी समस्या है जो बच्चे के मन पर गहरा असर डाल सकती है। समय रहते संकेतों को पहचानकर और सही कदम उठाकर आप अपने बच्चे को इस मुश्किल से बचा सकते हैं। याद रखें कि एक समझदार और सजग अभिभावक ही बच्चे का सबसे बड़ा सहारा होता है।

How to identify bullying in Children: आज के समय में बच्चों के बीच बुलिंग एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। स्कूल, ट्यूशन या सोशळ मीडिया, कहीं भी बच्चा इसका शिकार हो सकता है। कई बार ये देखने को मिलता है कि बच्चे डर या शर्म के कारण अपनी परेशानी खुलकर नहीं बता पाते। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बच्चे भले अपने मुंह से ना बोलें लेकिन उनकी तरफ से कुछ ऐसे इशारे जरूर मिलते हैं जो उनकी परेशानी को बयां करते हैं। बच्चों को बुली होने से पहचानने के लिए माता-पिता को इन संकेतों को समझना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि अगर बच्चे में दिखें ये चीजें तो समझ जाएं उसकी बुलिंग हो रही है:

Child Bullying Signs

दिखें ये संकेत तो समझ जाएं कि बच्चे की हो रही है बुलिंग (Photo: iStock)

Child bullying signs

व्यवहार में अचानक बदलाव

अगर आपका बच्चा अचानक चुप-चुप रहने लगे, लोगों से दूरी बनाने लगे या पहले जैसी खुशी नजर न आए, तो यह बुलिंग का संकेत हो सकता है। ऐसे बच्चे अकसर अकेले रहना पसंद करने लगते हैं और अपनी भावनाएं छिपाने लगते हैं।

End of Feed