How to Care Tulsi Plant: घर में लगी तुलसी का कैसे रखें ध्यान, कितना डालें पानी, इन टिप्स से हमेशा हरा रहेगा पौधा

Tulsi Plant Care Tips in Hindi: हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता भी है कि घर में रखा तुलसी का पौधा सूखना नहीं चाहिए। फिर भी ज्यादतर लोग तुलसी के पौधे के सूख जाने या खराब हो जाने की परेशानी झेल रहे हैं।

Tulsi Plant Care Tips: भारत में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व है। लोग ना सिर्फ इस पौधे की पूजा करते हैं बल्कि इससे स्वास्थ्य लाभ भी लेते हैं। भारत में ज्यादतर घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता भी है कि घर में रखा तुलसी का पौधा सूखना नहीं चाहिए। फिर भी ज्यादतर लोग तुलसी के पौधे के सूख जाने या खराब हो जाने की परेशानी झेल रहे हैं। वैसे कुछ तरीके हैं जिसे अपना कर आप अपने घर में लगी तुलसी को हर मौसम हराभरा रख सकते हैं।

Tulsi Plant Care Tips

How To Grow Tulsi at Home: घर में कैसे लगाएं तुलसी, यूं रख सकते हैं पौधे को हमेशा हरा

पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान (how to grow tulsi plant at home)

तुलसी का पौधा लगाते समय ये ध्यान रखें कि जिस भी गमले में आप उसे लगा रहे हैं उसमें 70 प्रतिशत मिट्टी और 30 प्रतिशत रेत होनी चाहिए। पूजा के दौरान लोग अकसर तुलसी के पौधे में पानी डालते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा पानी डालने की वजह से उसकी जड़ों में फंगस लग जाती है। फंगस पौधे को खराब कर देते हैं।

तुलसी के पौधे में कैसा खाद डालें (how to protect tulsi plant)

वैसे तो गाय का गोबर बहुत अच्छी खाद का काम करता है, लेकिन गीला खाद डालने से बचना चाहिए। पहले गोबर की खात को सुखा लें फिर इस तरह से खाद डालने से तुलसी का पौधा जल्दी बढ़ेगा भी और इससे ये हर मौसम में हरा भरा रहेगा।

गमले में तुलसी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान (how to grow tulsi plant indoor)

जिस गमले में आप तुलसी का पौधा लगा रहे हैं वह थोड़ा गहरा और चौड़ा होना चाहिए। गमले के बेस में दो छेद कर दें। सबसे पहले गमले के बेस में एक कागज रख दें उसके ऊपर मिट्टी, रेत और खाद डालें। तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें फिर तुलसी का पौधा लगाएं।

पॉट थोड़ा गहरा और चौड़ा होना चाहिए। इसके बाद आप उसमें नीचे दो बड़े छेद कीजिए। इसके बाद नीचे एक कागज रखकर उसमें वो खाद वाली मिट्टी मिलाएं जो ऊपर बताई गई थी। इसी के साथ, आप उसमें तुलसी का पौधा लगाएं।

End of Feed