How To Grow Eyelashes: घनी और लंबी पलकें हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। बाजार में महंगे-महंगे सीरम और मस्कारा तो मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से भी आप अपनी पलकों को प्राकृतिक रूप से लंबा और घना बना सकते हैं? आइए जानते हैं आईलैशेज बढ़ाने के कारगर उपाय क्या हैं, जिन्हें आप कुछ दिन करके ही फर्क देखने लगेंगे।
जैतून का तेल
जैतून का तेल यानि की ऑलिव ऑयल विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों के रोमछिद्रों को पोषण देता है। रात को सोने से पहले एक साफ मस्कारा ब्रश या रुई के फाहे की मदद से हल्के हाथों से पलकों पर तेल लगाएं। सुबह उठकर आंखें धो लें। नियमित उपयोग से पलकें मजबूत होंगी।
नारियल का तेल
नारियल का तेल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है, जो बालों में गहराई तर जाकर उन्हें टूटने से बचाता है। यह पलकों को प्राकृतिक चमक भी देता है। रोजाना रात में इसकी मालिश करने से बाल झड़ना कम होता है।
कैस्टर ऑयल लगाएं
रात को साफ मस्कारा ब्रश या कॉटन बड से पलकों पर हल्का कैस्टर ऑयल लगाएं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा को बालों के लिए शानदार माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम और विटामिन बरौनियों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। ताजे एलोवेरा का गूदा निकालकर उसका रस पलकों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। एक इस्तेमाल की हुई ग्रीन टी की थैली को ठंडा करके उसके रस को पलकों पर लगाएं। यह प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है।
पेट की सफाई और पोषण
बाहरी उपायों के साथ-साथ अंदर की सफाई भी जरूरी है। अपनी डाइट में प्रोटीन, बायोटिन (अंडे, बादाम, शकरकंद) और ओमेगा-3 फैटी एसिड (मछली, अखरोट) शामिल करें। भरपूर पानी पिएं, जिससे शरीर डिटॉक्स होगा और बाल स्वस्थ रहेंगे।
इसी के साथ साथ आपको अपनी आंखों को साफ रखना है। सही संतुलित पोषण वाली डाइट लेना भी लंबी पलकों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पलकों की हल्की मसाज भी करना, बहुत असरदार साबित हो सकता है। इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के लंबी और खूबसूरत पलकें पा सकते हैं। जरूर ही आपको अपने घर पर ये वाली सिंपल सी चीजें ट्राई करनी ही चाहिए। ऐसा करने पर आपको मात्र 3-4 हफ्तों में ही फर्क दिखने लग सकता है।
