Home remedies for Underarms odour: गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है। ये कोई परेशानी की बात भी नहीं है, लेकिन असल परेशानी तब बढ़ती है जब पसीने की वजह से अंडरआर्म्स से बदबू आने लगती है। अंडरआर्म से बदबू पसीने के चलते नहीं बल्कि बैक्टीरिया की वजह से आती है। इसकी वजह से लोग आपसे दूर भागने लगते हैं। ऐसे में अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले परफ्यूम और डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह पाता है। परफ्यूम और डिओडोरेंट का असर खत्म होते ही फिर से अंडरआर्म से बदबू आने लगती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अंडरआर्म्स की बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
अंडरआर्म की बदबू के घरेलू उपाय - Underarm odour Home Remedies
आलू
आलू की मदद से आप अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आलू के टुकड़े को लें और उसे अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इसके अलावा आप चाहे तो आलू का पेस्ट भी अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं। इसे 10-15 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगा रहने दें और फिर धो लें।
फिटकरी
अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाने में फिटकरी भी बेहद कारगर है। इसके लिए फिटकरी को पानी में भिगोकर रखें और फिर इस अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इससे बदबू दूर हो जाएगी।
नींबू के छिलके
नींबू के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद नींबू के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें। जब ये सुख जाए तब इसे धो लें।
